fbpx
Innovation News Research

इलेक्ट्रॉनिक्स को ओवरहीटिंग से बचाएगा आईआईटी मद्रास का नया कूलिंग सिस्टम

 

IIT Madras Develops New Cooling System to Prevent Electronic Devices from Overheating

Electronic devices में ओवरहीटिंग की समस्या से निपटने के लिए आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने एक नए कूलिंग सिस्टम का परीक्षण किया है, जिससे भविष्य में handheld devices, इलेक्ट्रिक वाहनों, डेटा सेंटर और सुरक्षा से जुड़े उपकरणों को बेहतर तरीक़े से ठंडा रखने में मदद मिलेगी।

संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं और उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया यह सिस्टम फ्लैट प्लेट पल्सेटिंग हीट पाइप (FPPHP) के नए डिज़ाइन पर आधारित है।

इसमें एक सपाट प्लेट पर छोटे-छोटे चैनल बने होते हैं, जो आंशिक रूप से एक तरल से भरे होते हैं। यही तरल आगे-पीछे गति करते हुए गर्म हिस्सों से ऊष्मा को दूर ले जाता है । नए डिज़ाइन में वैज्ञानिकों ने एंटी पैरेलल व्यवस्था तैयार की है जिसमें इवेपोरेटर और कंडेंसर विपरीत सतहों पर रखे गए हैं।

वैज्ञानिकों ने यह भी देखा कि अगर आंतरिक चैनल की दीवारों पर Super-hydrophilic coating लगाई जाए तो गर्मी सोखने की क्षमता 16% तक बढ़ जाती है। शोध के दौरान इस उपकरण में silicon gasket और O-ring सीलिंग तकनीकों की तुलना की गई, जिसमें O-ring बेहतर साबित हुआ।

शोध दल ने यह भी पाया कि तांबे के बजाय एल्यूमीनियम का उपयोग करने से इसका वज़न कम होता है और प्रदर्शन में सुधार होता है।

Experimental Heat Transfer जर्नल में प्रकाशित यह शोध आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक devices के जीवनकाल, सुरक्षा, और विश्वसनीयता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like