fbpx
News Research

आसमान में चमकेगा अनोखा नज़ारा: Lyrid Meteor Shower 2026

 

क्या आप भी आसमान के खूबसूरत नज़ारों को देखने के शौकीन हैं? अगर हाँ, तो तैयार रहिए क्योंकि 21 से 22 अप्रैल 2026 के बीच होने जा रही है, एक ऐसी खगोलीय घटना जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस खगोलीय घटना को Lyrid Meteor Shower कहा जाता है, जहां आपको टूटते हुए तारों की शानदार बारिश देखने को मिलेगी।

दरअसल, Lyrid Meteor Shower में दिखने वाली चीजें तारे नहीं, बल्कि Comet Thatcher के छोड़े गए मलबे के छोटे-छोटे कण होते हैं। और यही छोटे-छोटे कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जल उठते हैं, जिससे आसमान में चमकती लकीरों जैसा खूबसूरत नज़ारा बनता है।

आपको बता दे की इस खगोलीय घटना को देखने के लिए खुली जगह जैसे खेत, समुंदरी तट, और पहाड़ी इलाके इसके लिए बेहतरीन स्थान माने जाते हैं। अगर आप शहर में हैं, तो आप ऐसी जगह जा सकते हैं, जहां आसमान एकदम साफ दिखाई देता हो।

इसे देखने का सबसे बेहतरीन समय आधी रात के बाद से सुबह होने से पहले तक का होता है, और खास बात ये है कि इस दौरान आपको लगभग हर घंटे 15 से 20 उल्काएं दिखाई दे सकती हैं।

अगर आप भी इस खूबसूरत नज़ारे को देखना चाहते हैं, तो अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ समय इस नजारे का आनंद लेने के लिए जरूर निकालें और इस लम्हे को यादगार बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like